आज मोबाइल के कारण पशुपालक पशु की समस्या की फोटो या वीडियो आसानी से पशु चिकित्सक तक भेज सकते हैं। लेकिन केवल फोटो भेज देना ही पर्याप्त नहीं होता—फोटो का स्पष्ट और सही होना भी जरूरी है।
यदि घाव है तो एक फोटो थोड़ा दूर से लें ताकि शरीर का स्थान समझ आए और एक फोटो पास से लें ताकि घाव स्पष्ट दिखाई दे। सूजन है तो दोनों तरफ की तुलना वाली फोटो उपयोगी हो सकती है। चलने में समस्या है तो केवल पैर की फोटो के साथ कुछ सेकंड का चलते हुए वीडियो अधिक जानकारी दे सकता है।
इसी तरह फोटो के साथ पशु की उम्र, समस्या कब से है, तापमान यदि लिया हो, भूख, जुगाली और पहले दी गई दवा की जानकारी भी लिखें।
मोबाइल फोटो पशु की प्रत्यक्ष जाँच का विकल्प नहीं है, लेकिन सही जानकारी के साथ भेजी गई फोटो प्रारंभिक मार्गदर्शन को काफी बेहतर बना सकती है।