ज्ञान बाँटें • सेवा से जुड़ें

पशु चिकित्सक के रूप में सहयोग करें

भारतीय परंपरा में ज्ञान और सेवा को केवल व्यवसाय नहीं, समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी माना गया है। इसी भावना से Pashupalan का प्रयास है कि पशुपालकों को उपयोगी पशुचिकित्सकीय सामान्य मार्गदर्शन यथासंभव निःशुल्क उपलब्ध हो।

जो पंजीकृत पशु चिकित्सक अपने अनुभव और ज्ञान का कुछ अंश पशुपालकों के हित में स्वेच्छा से साझा करना चाहें, उनका हार्दिक स्वागत है।

जीवन सीमित है। धन-संपत्ति यहीं रह जाती है, लेकिन बाँटा गया ज्ञान और की गई सेवा अनेक जीवनों में आगे बढ़ती रहती है। आइए, सृष्टि के जीवों की पीड़ा को महसूस करने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देने वाला समाज फिर से बनाने का प्रयास करें। धन तो यहीं छोड़ जाना है—कुछ ज्ञान भी समाज के लिए छोड़कर जाएँ।

सहयोग के लिए Pashupalan account आवश्यक है

आपका Veterinary Council verification, professional profile और भविष्य का सहयोग सुरक्षित रूप से आपके account से जुड़ा रहेगा।